नर्सिंग ऑफिसर करती है अभद्रता- विरोध स्वरूप मेडिकल स्टाफ ने की गुरुवार को ओपीडी रखी बंद…
एक बार फिर सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई बना अखाड़ा, विवाद के बीच सीबीएमओ ने किया निरीक्षण…

भैरूंदा – बुदनी विधान सभा के लाड़कुई का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस समय मैदानी अखाड़ा बना हुआ है। मेडिकल ऑफिसर के द्वारा यहां पर पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीहोर को लिखित शिकायत करते हुए कहां है, कि नर्सिंग ऑफिसर द्वारा मेडिकल ऑफिसर सहित अस्पताल के स्टाफ से लगातार अभद्रता करती है। कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते मेडिकल ऑफिसर के द्वारा ओपीडी बंद किए जाने की चेतावनी दी गई। जिसके चलते गुरुवार को लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी बंद रही। ओपीडी के बंद होने से मरीजो को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
मरीज रहे परेशान…
वही यहां पर मेडिकल ऑफिसर का नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिससे नर्सिंग ऑफिसर काम करने को तैयार नहीं है और नर्सिंग के अभ्रद व्यवहार से परेशान मेडिकल ऑफिसर ने जिला चिकित्सा अधिकारी सीहोर को इसकी शिकायत भी की हैं।

मेडिकल ऑफिसर ने पत्र में जिक्र किया कि कई बार मौखिक इस संबंध में सूचनाए दी गई है। बावजूद इसके कोई भी कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई। नर्सिंग ऑफिसर की अभद्रता से तंग आकर मेडिकल ऑफिसर ने 05-06-2025 को चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सुविधा नहीं दिए जाने का भी जिक्र किया। इस दौरान गुरूवार को सुबह 09 बजे से 02 बजे तक व शाम को 05 से 06 बजे तक ओपीडी को बंद भी रखा गया। इस दौरान इमर्जेसी के लिए एक डाक्टर ड्यूटी पर रहा।
मरीज…
मरीज…
बता दे कि इस पूर्व भी कई बार लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्चाओं का विषय बन चुका है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त कर्मचारियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, वही बता दे की इससे पूर्व भी स्वास्थ्य केंद्र मे विवाद के चलते नर्सिंग ऑफिसर का स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन फिर वह लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हो गई।
सीबीएमओ पहुंचे लाड़कुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दी समझाइश..
वही सीबीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर डाॅ. महेश पांडे का पत्र मिला था। इस मामले में उनसे चर्चा कर, दोनो को समझाइश दी गई है।
डाॅ.मनीष सारस्वत, सीबीएमओ भैरूंदा
