विश्व पर्यावरण दिवस : यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट ने किया पौधारोपण…

विद्यालय को भेंट किया आरओ वाटर कूलर, एसडीएम ने की सराहना

भैरुंदा – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा एक दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 1000 पौधे रोपे गए। पौधारोपण के साथ उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की, ताकि हमारा पर्यावरण हरा-भरा रहे और आने वाले दिनों में ग्लोबल वार्मिंग से होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके। अभियान में मुख्य अतिथि भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, माइनिंग कार्पोरेशन अधिकारी खण्ड भोपाल के अर्जुन श्रीवास्तव, भैरुंदा एसडीओपी दीपक कपूर मौजूद रहे। भैरुंदा के समीपस्थ ग्राम छिदगांव काछी के शिक्षण संस्थान गुरुकुल विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रांगण में करीब 800 से 1000 पौधा का रोपण किया गया। इसके अलावा यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए विद्यालय को आरओ वाटर कूलर भी भेंट किया गया।

कैसे किया जाएं प्लांटेशन, बताएं तरीके

भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने अभियान के दौरान कहा कि किस प्रकार प्लांटेशन किया जाए, इसके बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि डेढ़ फीट लंबा, चौड़ा व गहराई के आकार का गड्ढा होना चाहिए, इसमें मिट्टी, खाद का मिश्रण करके पौधा लगाना चाहिए और अच्छे से मिट्टी को दबाना चाहिए, जिससे कि अगर पानी गिरे तो नीचे ना जाएं नही तो पौधे की जड़ सड़ जाती है, अगर पौधा ज्यादा बड़ा है तो उस गड्ढे को बढ़ा कर पौधा लगाना चाहिए और पौधे की 15 फ़ीट की दूरी होनी चाहिए। वही एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने कम्पनी के पौधारोपण अभियान की सराहनीय की। कहा कि इस प्रकार सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

पेड़ सबसे बड़े जीवनदाता – विनोद कुमार

वही कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे सबसे बड़े जीवनदाता हैं, वे ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और तापमान नियंत्रित करते हैं, हर व्यक्ति को हर साल कम से कम 05 पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना धरती के लिए एक अनमोल तोहफा होगा, पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन अगले दिन उन्हें भूल जाते हैं, लेकिन पौधे लगाकर इसकी जिम्मेदारी जरूर ले।

यह रहे मौजूद

इस पौधारोपण अभियान के दौरान भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, माइनिंग कार्पोरेशन अधिकारी खण्ड भोपाल से अर्जुन श्रीवास्तव, एसडीओपी दीपक कपूर, कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार, मैनेजर दिनेश कुशवाह, एसआर राहुल रघुवंशी, एचआर राहुल कुशवाह, एचआर अमित कुशवाह, ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!