डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई…

भैरूंदा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश सहित भैरुंदा क्षेत्र मे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर भैरूंदा मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, लखन यादव, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, श्रीमती अनीता लखेरा सहित वरिष्ठ नेता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष भैरुंदा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग और विचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कम-से-कम एक नए कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने का अनुरोध किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन इस राष्ट्र को एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश देता है। उनका बलिदान हम सबके लिए एक प्रेरणा है कि जब बात राष्ट्र की हो, तो हमें हर प्रकार के त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए।”

अनीता लखेरा (महिला मोर्चा अध्यक्ष) ने कहा की “बलिदान दिवस हमें याद दिलाता है कि मातृशक्ति भी राष्ट्र निर्माण की वाहक है। डॉ. मुखर्जी ने जो संकल्प लिया था, उसे साकार करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”

रवि मालवीय (पूर्व जिला अध्यक्ष):ने कहा की “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान एक दीप है, जो हर कार्यकर्ता को अपने कर्तव्यों का प्रकाश देता है। भाजपा कार्यकर्ता केवल पद के लिए नहीं, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करता है।”

   इस संदर्भ मे लाड़कुई मंडल मे भी सभी बूथ पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लाड़कुई मंडल अध्यक्ष पवन मीना द्वारा ग्राम लाड़कुई स्थित प्राचीन गढ़ी मे सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण पर पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, नारायण ठाकुर, मंडल महामंत्री रितेश ठाकुर, धर्मेन्द्र उइके, मंडल उपाध्यक्ष हरिओम प्रजापति, मंडल मंत्री गोविन्द मीणा, मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा, दीपक माहेश्वरी, दीपक राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!