हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन पर प्रशासन की कार्यवाही…

पुलिस का लाठीचार्ज – 05 हिरासत में, जिला अध्यक्ष घायल…

पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, आंसू गैस के गोले छोड़े…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
हरदा – हरदा में पुलिस और करणी सैनिकों के बीच जोरदार टकराव हो गया है। थाना सिटी कोतवाली परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
बताया जा रहा है कि हरदा में पैसों के लेनदेन को लेकर करणी सेना कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने 420 की है, ओर एक आरोपी को पैसे लेकर संरक्षण दिया है।

इसी को लेकर करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील राजपूत के नेतृत्व में थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील राजपूत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी से पैसे लेकर पुलिस उसे बचा रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

वहीं पुलिस ने करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील राजपूत समेत 05 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामला गरमाया हुआ है, और करणी सेना ने आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!