अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ आज प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है, जिसने पत्रकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम किया है, हाल ही में श्रमजीव पत्रकार संघ द्वारा रतलाम में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक कार्यक्रम 29 जून को आहूत किया गया था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई उसी क्रम मे पत्रकारों के लिए कई विषयों पर चर्चा की। वही श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया द्वारा भोपाल संभागीय इकाई का गठन किया गया।

जिसमें भैरूंदा के पत्रकार साथी हेमंत वैष्णव संवाददाता दैनिक समय जगत को संभागीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस नियुक्त से श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई भैरुंदा के सदस्य मे अपनी खुशी का इजहार करते हुए, हेमंत वैष्णव को बधाई व शुभकामनाए दी, तो वही सभी साथी सदस्यों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई से जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला सचिव संतोष मीणा व श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई भैरूंदा से ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश शर्मा, सोनू खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, मनोहर मीणा, मुकेश प्रजापति, पवन महेश्वरी, नितिन मालपानी, संजय कलमोर, विजय कलमोर,आकाश कलमोर, दिव्यांश राठौर, संतोष राजपूत, मुकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र पवार, सुनील कसेरा, अरुण सोनी, वसीम खान, रमाकांत मंसूरिया आदि संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
