अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर- हरदा में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी का असर सीहोर जिले में भी, सीहोर के जावर में करणी सेना के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, इंदौर भोपाल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, सीहोर सहित आष्टा, पार्वती थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, काफी देर से इंदौर भोपाल मुख्य मार्ग के जावर जोड़ पर करणी सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
