अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- विगत कुछ दिनों से भैरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आवेश शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों द्वारा आवाज बुलंद की जा रही है।

विगत कुछ माह पूर्व नर्मदा क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा जहां एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौपा गया, तो वहीं कुछ दिनों पूर्व ग्राम पंचायत पांचोर में महिलाओं द्वारा शराब की अवैध बिक्री को लेकर जमकर विरोध किया और भैरूंदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध खत्म कराया, तो वही मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पाॅचोर से अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की।

वही एक बार फिर आज ग्राम इटावा वा इटारसी के ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर जमकर विरोध किया गया , जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा थाना गोपालपुर पहुंचकर अवैध शराब बिक्री को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा।

वही ज्ञापन मे उल्लेख किया गया है कि ग्राम इटावा वा इटारसी में वर्तमान समय में अत्याधिक अवैध शराब की बिक्री कुछ आसामाजिक तत्वों व्दारा की जा रही हैं, जिसके कारण उक्त दोनो गाँवों में अवैध शराब सेवन करने वालो की संख्या अत्याधिक हो गई हैं, जिसके कारण उनके परिवार में प्रतिदिन कलेह का माहौल रहता हैं तथा गाँव में अत्याधिक भय का माहौल होता जा रहा हैं। वही महिलाओं वा पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को काफी परेशानी होती हैं, वर्तमान में पवित्र श्रावण मास चल रहा हैं। जिससे श्रृद्धालुओं को भी अपने-अपने धार्मिक आस्था केन्द्र मंदिरो में आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। इस कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती हैं। इस सभी बातो को लेकर ग्रामीण जन द्वारा त्वरित सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनो ग्राम के ग्रामीण जन मौजूद रहे।
