समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य हुआ प्रारम्भ, 08 अगस्त तक की जाएगी खरीदी…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- म.प्र. शासन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग का पत्र क्रमांक AGR/19/0045/2025 STAT-FWAD (611368) 1927 भोपाल दिनांक 02 जुलाई 2025 में जारी उपार्जन नीति अनुसार दिये गये निर्देश के परिपालन में ग्रीष्मकालीन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य दिनांक 07 जुलाई 2025 से 08 अगस्त 2025 तक किया जाना है। जिसके तारतम्य में कार्यालय कलेक्टर जिला सीहोर के आदेश क्रमांक 2950 सीहोर दिनांक 09 जुलाई 2025 के अनुसार अनुभाग भैरुंदा में 24 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। मूंग उपार्जन समर्थन मूल्य 8682 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जावेगा। अनुभाग भैरुंदा में अब तक कुल 16079 किसानों द्वारा मूंग के पंजीयन कराये गये है। जिसके संबंध में आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को मदन सिंह रघुवंशी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरुंदा की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्यों तहसीलदार भैरुंदा, नायब तहसीलदार लाडकुई/गोपालपुर एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, केन्द्र प्रभारी मार्कफेड, सहायक आपूर्ति अधिकारी भैरुंदा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति भैरुंदा, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, गोदाम प्रभारी MPSCSC, शाखा प्रबंधक MPWLC नोडल अधिकारी एवं उपार्जन संस्था के प्रबंधकों/वेयरहाउस संचालकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति में दिये दिशा-निर्देशों के मापदण्ड अनुसार उपार्जन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करानें के निर्देश दिये गये। 

जिसमें मुख्यतः बिंदुओं पर चर्चा की गई, जो निम्न है –

  1. कृषकों के मूंग उपार्जन का कार्य सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक किया जाएगा। कृषक तौल पर्ची सांय 6 बजे तक जारी की जाएगी। कृषकों की FAQ गुणवत्तापूर्ण मात्रा की उपज ही खरीदी जावेगी। यदि कृषक की उपज NON FAQ गुणवत्ताहीन होगी तो कृषक को 48 घंटे के भीतर पुनः अपग्रेडेशन कराना होगा। एवं मूंग की नमी अधिकतम 12 होनी चाहिए। अतः कृषक अपनी फसल केन्द्र पर लाने से पहले ही दाल, कचरा, मिटटी, साफ कर लेवे एवं असुविधा से बचे। कृषक बंधु मूंग की मिटटी व चूरी ढाई (2-1/2) MM जाली में साफ कर उपार्जन केन्द्र पर लाये। उपार्जन एजेंसी द्वारा बेनर पोस्टर सभी उपार्जन केन्द्रों पर लगानें के निर्देश दिये गये।
  2. कृषकों को समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय हेतु उपार्जन पोर्टल पर अपनी सुविधानुसार उपार्जन केन्द्र चयन कर स्लॉट बुंकिग कराना होगा। जिसकी समयावधि 07 दिवस रहेगी। उक्त समयावधि में ही कृषकों को उपज केन्द्र पर विक्रय कर बिल बनावाना होगा। समयावधि में बिल बनवाने से समय पर भुगतान होगा। समयावधि समाप्त होने के बाद बिल नहीं बनेगा।
  3. उपार्जन संस्था यह व्यवस्था करें कि केन्द्र पर उपज विक्रय करने आ रहे कृषकों की स्लॉट चैक करें, उतनी ही मात्रा केन्द्र पर भण्डारित करावे एवं FAQ गुणवत्ता की उपज खरीदें तथा 50 kg+बारदाना का वजन अनुसार प्रति बोरी की तुलाई करें। तुलाई कार्य छोटे कांटे से की जावे। साथ ही तुलाई कार्य में अव्यवस्था न हो जिसके लिए क्रमबह कृषर्को को टोकन जारी करेंगें एवं उपार्जन केन्द्र पर कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था, बैठने हेतु कुर्सी एवं छायादार स्थान एवं तिरपाल व्यवस्था करेगें। खरीदी संबंधी शिकायत हेतु अनिल जाट सहायक संचालक कृषि जिला सीहोर के मोबाईल नम्बर 9754368605 से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में उपस्थित सभी को पारदर्शिता से मूंग उपार्जन करने के निर्देश दिये गये।
  4. ट्रालियों में उपरी परत व निचली परत की माल की गुणवत्ता में भिन्नता पायी गयी तो मूंग की ट्राली निरस्त कर दिया जावेगी। ट्राली स्वयं के व्यय पर कृषकों को वापस ले जाना पडेगी। एक समान FAQ गुणवत्ता का मूंग ही उपार्जन केन्द्र पर लेकर आवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!