लव जिहाद पर कहा- माता पिता को संस्कार डालने पड़ेंगे…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – BJP नेत्री और पूर्व सीएम उमाभारती श्रावण माह के पहले सोमवार को प्राचीन सिद्ध विनायक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंची, उन्होंने गर्भगृह में बैठकर विघ्नहर्ता की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
वही पूर्व सीएम उमाभारती ने मीडिया से चर्चा करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा राजनीति में 75 साल में सन्यास की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा हम संघ प्रमुख की किसी भी टिप्पणी पर कोई कमेंट नहीं करते, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा की बीजेपी में कोई भी कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। देश में बढ़ते लव जिहाद पर यू टर्न लेते हुए कहा कि इसके लिए केवल कानून बनाने से काम नही चलेगा, बल्कि खुद मां बाप को अपने बच्चो में संस्कार डालने पड़ेंगे, इसके उपरांत वह भोपाल के लिए रवाना हो गई।
