भैरुंदा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

फरियादिया के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- दिनांक 18 जुलाई2025 को फरियादिया द्वारा थाना भैरुंदा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की, पिछले 02 वर्षों से शुभम बागवान पिता मोहन बागवान निवासी इंदौर से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी, करीबन 02 माह पूर्व आरोपी द्वारा फरियादियां से मिलने के बहाने भैरुंदा लेकर आया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। जिसके पश्चात फरियादिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने की कहने लगा। फरियादिया की शिकायत पर थाना भैरुंदा द्वारा अपराध क्रमांक 401/25 धारा 64, 123, 308(2) बीएनएस, 67(A) आईटी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी घनश्याम दांगी द्वारा टीम बनाकर तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश हेतु टीम इंदौर भेजी गई, जहाँ आरोपी शुभम बागवान पिता मोहन बागवान उम्र 28 वर्ष निवासी दूधिया इंदौर को तलाश कर अभिरक्षा में लेकर थाना भैरूंदा लाया गया। वही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जप्त क जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, प्रआर महेंद्र, आर आनंद, आर रविन्द्र एवं साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!