उपसरपंच व पंच द्वारा दिए गए, अविश्वास प्रस्ताव हुआ निरस्त…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- बुधनी विधान सभा भैरूंदा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नीलकंठ में विगत दिनों उपसरपंच व पंचो ने मिलकर सरपंच को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भैरूंदा एसडीएम को आवेदन सौपा गया था, जिसकी जांच के उपरांत भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने 30 जुलाई को चुनाव संपन्न कराने के आदेश जारी किए थे।

जिसके चलते आज भैरूंदा तहसीलदार संदीप गौर निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी देकर पहुंचाया गया, साथ ही थाना प्रभारी घनश्याम दांगी सहित पूरा प्रशासन ग्राम पंचायत नीलकंठ पहुंचे, ओर पूरी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के सामने ग्राम पंचायत के सभी 11 पंचों से वोटिंग कराई गई। जिसमें वर्तमान सरपंच के पक्ष में 03 वोट डाले गए एवं उप सरपंच के पक्ष में 06 वोट डाले गए, तो वही 02 वोट निरस्त हुए। जिसके कारण तीन तिहाई के आंकड़े तक उप सरपंच नहीं पहुंचे पाए और अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया, सरपंच संतोष वर्मा यथावत ग्राम पंचायत नीलकंठ में सरपंच बने रहेंगे।
जिसकी समस्त अधिकारिक जानकारी निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार संदीप गौर भैरूंदा द्वारा मीडिया के समक्ष दी।
