डेंगू से बचाव के लिए, नगर परिषद अध्यक्ष ने नगरवासियों से की अपील…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरुंदा- बर्षा ऋतु के दौरान जल भराव के कारण डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियो के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए, भैरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर द्वारा नगरवासियों से अपील करते हुए, सावधानिया बरतने की सलाह दी है। नगर परिषद भी डेंगू से बचाव को लेकर लगातार सजग नजर आ रही है।
वही नगर परिषद अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए, कहा कि हमे डेंगू से बचाव के लेकर जागरूक होना पड़ेंगा। जैसे कि नगर में कई घरों में गर्मी के दिनों का कूलर में पानी भरा हुआ है, उसे साफ कर रखें। इसके अलावा फ्रीज व गमलो में पानी जमा ना हो उसे साफ रखें, जिससे डेंगू का लार्वा ना पनप पाए। जलभराव के कारण ही डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न होता है।
नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने कहा कि नगर परिषद और जनजाग्रति से ही हम किसी भी बीमारी पर लगाम लगा सकते है। डेंगू से बचाव हेतु नगर परिषद प्रयासरत है, हमने पिछले बार की तरह इस बार भी आयल बॉल बनाई है। जहां खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति रहती है, वहां ऑयल बॉल और जलभराव वाले खाली प्लाट में डाला जाता है। जिससे जलभराव वाले जगहों पर किसी तरह के मच्छर उत्पन्न ना हो, इसके अलावा डेंगू से बचाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!