पौधारोपण मानवता की सच्ची सेवा- प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर्य

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान “विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा” के अंतर्गत ग्राम वासुदेव तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर में वृक्षारोपण कर इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया एवं सभी से मानवता के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने का आव्हान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य तथा न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा सभी से यह आव्हान भी किया गया, कि पौधोरोपण के साथ उस पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जावे।

उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य के साथ विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्म्रता सिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश एम. के. वर्मा, जिला न्यायाधीश श्रीमती उषा तिवारी, जिला न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी, जिला न्यायाधीश विजय डांगी, जिला न्यायाधीश महेश कुमार चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, न्यायाधीश दीपेन्द्र मालू, अन्य न्यायाधीशगण सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उइके आदि उपस्थित रहें।

पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षों का लगाया जाना एवं संरक्षण किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेशव्यापी 02 माह का वृहद वृक्षारोपण अभियान दिनांक 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया गया है जो दिनांक 15 सितम्बर 2025 तक निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान में पौधों को रोपित करने के साथ-साथ संरक्षित भी किया जावेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा सभी आमजन से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!