आगामी त्यौहारों एवं अन्य कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये समस्त पुलिस अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक सीहोर ने ली वर्चुअल बैठक…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर- पुलिस पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों की आगामी त्यौहार गणेश स्थापना, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी, गणेश विसर्जन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को वर्चुअल बैठक ली गई तथा निर्देश दिये गये।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, रूट व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों से चर्चा कर वॉलेटियर तैयार कराकर आवश्यकतानुसार उन्हें संवेदनशील क्षेत्र में लगाया जाकर सहयोग प्राप्त करने हेतु बताया जाये। संवेदनशील क्षेत्र में आसूचना संकलन मे लगे कर्मचारियों को लगाया जाकर सूचनाओं का आदन-प्रदान किया जाये।

उपलब्ध संसाधनों एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यो तथा ग्राम कोटवारों, मण्डी समिति का बल एवं सिविल डिफेन्स वॉलेटियरों का त्यौहार के अवसर पर उपयोग किया जावे।

सभी संबंधित विभाग जैसे- नगर पालिका, एमपीईबी, फारेस्ट, राजस्व, होमगार्ड इत्यादि से आपसी समन्वय कर आगामी त्यौहारों के दौरान समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

आगामी त्यौहारो को सफल बनाने हेतु समितियों एवं कार्यक्रम के आयोजकों के साथ बैठक तथा सम्पर्क किया जाये। रात्रि गस्त पार्टी एवं मोटर सायकल पार्टी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कराये एवं सभी आयोजन स्थलों पर पहुंच कर सभी व्यवस्थायें चेंक करें।

क्षेत्र में आवश्यकतानुसार ऊॅची इमारतों पर बल लगाया जाये ताकि क्षेत्र की गतिविधियों पर निगाह रख सके। डीजे वालों से चर्चा कर समझाईश दी जाये, कि अनावश्यक गाने/नारे इत्यादि न चलाये। विसर्जन स्थलों पर आवश्यकतानुसार क्रेन, गोताखोर एवं स्थानीय तैराक की व्यवस्था रखी जावे।

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण –

अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोवंश तस्करी, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। ढाबों की निरन्तर चैकिंग जारी रखी जावे ।

अतिरिक्त बिन्दु –

तकनीकी आधारित बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें इलेक्ट्रानिक माध्यम से चार्जशीट प्रस्तुत की जाने, एफएसएल रिपोर्ट की इलेक्ट्रानिक उपलब्धता, एमएलसी रिपोर्ट इलेक्ट्रानिक माध्यम से भेजना, विधिक राय ई-प्रणाली के माध्यम से प्राप्त करना, संमंस की तामीली डिजिटल माध्यम से करना, ई-साक्ष्य का उपयोग करना, जमानत याचिक हेतु डायरियॉ इलेक्ट्रानिक रूप से भेजना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिये गये ।

सी.एम. हेल्प लाईन की प्राप्त शिकायतों में बी-श्रेणी में आने वाले थाने विशेष ध्यान देकर शिकायतों का निराकरण करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सुनीता रावत, समस्त एसडीओपीगण, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर तथा प्रभारी जिला विशेष शाखा, रक्षित निरीक्षक सीहोर, सुबेदार यातायात एवं सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!