सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं – जीतू पटवारी
विवादित बयान को लेकर सीएम मोहन यादव बोले- ये बर्दाश्त नहीं…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर विवाद हो गया है। इसको लेकर सीएम मोहन यादव के साथ ही पूरी बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है।

जिसको लेकर विधानसभा के मंडल क्षेत्र लाडकुई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान पर महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। तो वही भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व मे जीतू पटवारी का पुतला फूंका गया।

बता दे कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को एक बयान दिया, जो कि एक नए विवाद की वजह बन गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं देश के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में अधिक शराब पीती हैं। उनके इस बयान को लेकर सीएम मोहन यादव ने सवाल खड़े किए और कहा कि महिलाओं के लिए ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वही भारतीय जनता पार्टी मंडल लाड़कुई के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिलाओं ने संयुक्त रूप से जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, श्याम सिंह ठाकुर, अमरसिंह मीणा, अखलाक खान, भगवत सिंह मीणा, बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।
