जिले को प्राप्त हुई डाॅयल 112 के 24 वाहन, प्राप्त वाहन का निकाला फ्लैग मार्च…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर- आज दिनांक 04 सितम्बर को पुलिस लाईन सीहोर में डॉयल 112 प्राप्त वाहनो का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल अभय सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए डायल 112 के वाहनों का शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च कराया गया।

जिले को आबंटित हुए वाहन –

पूर्व में जिले में 20 वाहन डॉयल 100 के रूप में संचालित की जा रही थी, जिन्हें परिवर्तन कर डाॅयल 112 अन्तर्गत 24 वाहन आज से संचालित की जाएगी। जिले को कुल 24 डॉयल 112 वाहन प्राप्त हुई, जिसमें 05 स्कार्पियों एन एवं 19 बुलेरो नियो मॉडल के वाहन शामिल हैं। जिसमें से थाना कोतवाली को 03 वाहन, थाना मण्डी को 02 वाहन, अहमदपुर में 01, दोराहा में 01, श्यामपुर में 01, बिलकिसगंज में 01, थाना आष्टा में 02, पार्वती में 02, सिद्धिकगंज में 01, जावर में 01, थाना बुदनी को 02 वाहन, रेहटी में 01, शाहगंज में 02, भैरूंदा में 02, गोपालपुर में 01 तथा थाना इछावर को 01 डॉयल 112 वाहन आंबटित किये गये।

डॉयल 112 वाहन की विशेषताये –

नये डाॅयल 112 वाहनों में 02 डेश कैमरा स्थापित हैं, जिसमें 01 कैमरा गाड़ी के सामने एवं 01 कैमरा गाड़ी के अन्दर की रिकार्डिग करेगा। पुलिस स्टाफ को बाड़ी वार्न कैमरा दिया गया हैं, जो घटना को रिकार्ड करेगा। गाड़ी में स्थापित नवीन एमडीटी में उच्च स्तरीय मेपिंग की गई, जिससे समय पर घटना स्थल पर पहुंचा जा सकेगा, वाहन में 05 जीपीएस लोकेटर है। जिससे 05 तरीके से गाड़ी को लोकेट किया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त वाहन में विभिन्न प्रकार के 45 उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन स्थिति में उपयोग किये जा सकते हैं।

उददेश्य –

वही डायल 112 योजना एक इंटीगेटेड सेवा हैं, जिसके माध्यम से एक ही नम्बर 112 से कई प्रकार की सेवाये प्राप्त की जा सकेगी, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता को ओर सशक्त बनाने के उद्देश्य से डायल 112 एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को पूर्ण रूप से संचालित किया जा रहा हैं। इस पहल के अन्तर्गत कोई भी नागरिक मोबाइल एवं लेंडलाईन से 112 नम्बर डायल कर पुलिस (100), स्वास्थ/एम्बुलेंस (108), फायर बिग्रेड(101), महिला हेल्पलाईन (1090), सायबर क्राइम (1930), रेल मदद(139), हाईवे एक्सीडेन्ट रिस्पॉस (1099), प्राकृतिक आपदा(1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन(181, 1098) जैसी सभी सेवाए एक ही नम्बर पर उपलब्ध होगी।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को डायल 112 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं, यह व्यवस्था जिले में सुरक्षा प्रबंधन, आपात सहायता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!