मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन सीहोर जिले की कार्यकारिणी गठित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत के नेतृत्व में मीणा समाज सेवा संगठन की सीहोर (नर्मदा अंचल) कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे मीणा समाज सेवा संगठन के सीहोर जिला अध्यक्ष अवध पटेल डोबा ने मीणा समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिसिंह वर्मा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से सीहोर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को मीणा समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष अवध पटेल ने कार्यकारणी का गठन करते हुए, उपाध्यक्ष के पद पर बृजमोहन पटेल जहानपुर, गबूलाल पटेल खात्याखेड़ी, गौरी शंकर मीणा हतनोरा, भगवत सिंह साद बिजला, जीवन सिंह बालोद भादाकुई, शिवनारायण सिरा आम्बा, गुलाब सिंह पटेल मगरिया को मनोनीत किया गया।

वही महामंत्री के पद पर रामभरोस कुमनताल, अमित मीणा म्याला, घनश्याम मीणा हिरानी, प्रेमनारायण मीणा बोरदी, ओमप्रकाश मीणा खात्याखेड़ी, अनिरुद्ध मीणा लाड़कुई, जगदीश मीणा शिक्षक खिडिया को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन मंत्री के पद पर श्याम सिंह पटेल चीचली, अमर सिंह पटेल किशनपुर, रामनाथ टाटू वासुदेव, राजेश मीणा निम्नगांव, राजकुमार पटेल धन्नास, जगदीश पटेल गुलरपूरा, भंवर सिंह मीणा बाकोट, सियाराम मीणा बड़ोदिया को नियुक्त किया।

इसके साथ ही प्रचार मंत्री के पद पर रूप सिंह मीणा, संतोष मीणा बोरखेड़ा, मनोहर मीणा पाॅचोर, हेम सिंह मीणा रीठवाड, श्याम सिंह पटेल आम्बा, वही कोषाध्यक्ष के पद पर गोपाल मीणा चीचली, संरक्षक के पद पर हरिसिंह वर्मा एडवोकेट भैरूंदा, रामसिंह पटेल खात्याखेड़ी, रामचन्दर डोवाल भादाकुई, रामसिंह बालोत भादाकुई, श्यामलाल मीणा गुलरपुरा, रामसिंह जारवाल, हाथीघाट, रामेश्वर पटेल भादाकुई, रामसिंह मीणा रीठवाड़, रामसिंह दरबार मगरिया, माखन सिंह मीणा बड़ोदिया, गोविंद पटेल मगरिया, माखन सिंह वेपलावत आदि सभी सामाजिक बंधुओं को अलग-अलग दायित्व देकर संगठन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

वही मीणा समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा नवनियुक्त मीणा समाज के सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष अवध पटेल डोबा को पुष्पहार पहनकर सम्मानित किया साथ ही शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!