ग्राम में हो रही चोरी को लेकर दिया आवेदन…
भैरूंदा- भैरुंदा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीण जहां परेशान है तो वही भय का माहौल भी है।

वही ग्राम सिंहपुर में लगातार चोरियों की वारदात को लेकर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि के साथ ग्रामीण लाड़कुई चौकी पहुंचे और आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की, इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि राजेश बकोरिया ने बताया कि अगर पुलिस द्वारा जल्द कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो लाड़कुई चौकी के सामने चक्का जाम किया जाएगा।

बता दे कि कुछ दिन पूर्व बाहर से आए लोगो द्वारा डेरा डालकर ग्राम के वन क्षेत्र मे रह रहे है, जिसके कारण आए दिन लोगो के साथ अभ्रद व्यवहार ओर शराब पीकर रात मे ग्रामीण के साथ मारपीट व गाली गलौज करते है, वही ग्रामीण द्वारा ग्राम मे चोरी की वारदात मे बढ़ोत्तरी होने की बात भी कही है, जिसको लेकर ग्रामीण व सरपंच प्रतिनिधि राजेश बकोरिया ग्राम लाड़कुई चौकी पहुंचे ओर आवेदन देकर उक्त लोगो पर कार्यवाही की बात कही।
वही राजेश बकोरिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम सिंहपुर मे बाहर से आए लोगो रोड़ किनारे डेरा डालकर रह रहे है, इनके आने के बाद से ग्राम मे चोरी की घटना बड़ गई है, वही ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम के कुछ स्थानो पर कुर्सीया लगाई गई थी, जो चोरी हो गई। साथ ही राजेश ने यह भी बताया कि हमारे द्वारा पूर्व मे भी कई बार लाड़कुई चौकी मे कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया, लेकिन लाड़कुई चौकी द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
वही आवेदन मे उल्लेख किया गया की, अगर पुलिस द्वारा जल्द कोई कार्यवाही नही की गई, तो हम ग्रामवासी एकत्रित होकर लाड़कुई चौकी के सामने चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।



