अमित शर्मा, लाड़कुई/ भैरूंदा
भैरूंदा – यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्रा.लि कंपनी द्वारा क्षेत्र में अनेको सामाजिक गतिविधिया की जाती है, वही विसम परिस्थिति मे ग्रामीण की मदद को खड़ी नजर आती है, कम्पनी द्वारा पूर्व मे नर्मदा क्षेत्र के कई स्कूलो में भी वाटर कूलर के साथ अनेको प्रकार की सामाग्री भेंट की गई है।

इस श्रृंखला मे दिनांक 19 सितम्बर को यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम प्रा.लि कंपनी द्वारा शासकीय विद्यालय डिमावर व शासकीय विद्यालय बावरी मे छात्र-छात्राओ को सीतल जल पीने को मिल सके, इसके लिए वाटर कूलर भेंट किए गए।
इस दौरान कम्पनी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भैरुंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, पर्यावरण विभाग से अर्जुन सिंह श्रीवास्तव, माइनिंग अधिकारी खुशबू वर्मा, चेयरमैन रमाकांत यादव, सरपंच सुरेंद्र यदुवंशी रहे।

मौजूद अतिथियो ने इस पुनीत कार्य की सराहना की तो वही क्षेत्र मे कम्पनी द्वारा किए गए, कार्यो पर अपने विचार भी व्यक्त किये।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कीर, कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार, मैनेजर दिनेश कुशवाह, एचआर राहुल रघुवंशी, एचआर राहुल कुशवाह, एचआर अमित कुशवाह, सहित कंपनी का स्टाफ सहित मूलसिंह यदुवंशी, भीकाराम यादव, भीम सिंह राठौर मौजूद रहे।
