शांति समिति की बैठक सम्पन्न…
अमित शर्मा, लाड़कुई/ भैरुंदा
भैरूंदा – नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु, बुधनी के भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई पीएम-श्री विद्यालय परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, अनीस कुरेशी, चौकी प्रभारी राजकुमार यादव, आयोजक समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, तथा आपातकालीन सेवाओं के संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
वही शांति समिति और पांडालों के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते हुए, पर्व को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनाएं।
