अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
हरदा – एक निजी कार्यक्रम में शोक संवेदना व्यक्त करने आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेसियों ने रासायनिक खाद की खाली बोरिया दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दे कि शनिवार को हरदा जिले की सिराली तहसील के ग्राम बाबडिया में प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री रहे राजेंद्र सिंह राजपूत के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के वाहन के सामने छीपाबड़ में वर्तमान में रासायनिक खाद की हो रही किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने हाथों में खाली बोरिया लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वही पूर्व मुख्यमंत्री ने वाहन से उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उसे शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। यह प्रदर्शन तब किया गया जब शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से ग्राम बावड़िया जा रहे थे। इससे पहले हरदा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा गया था।
वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिराजसिंह चौहान ने सोयाबीन की फसल खराब होने पर कहा कि सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ है, मुझे कई जगह किसानों ने मिलकर बताया है। मध्य प्रदेश में सैटेलाइट सेल रिमोट के माध्यम से फसल क्षति का आंकलन होता है। उस आंकलन के बाद जो छती हुई उस फसल का मध्य प्रदेश सरकार आरबीसी 6/4 के तहत मदद करती है। लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार चलती है, उसके अंतर्गत जिन किसानों का नुकसान हुआ है। उन्हें राहत राशि मिलेगी इसमें किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी हम किसानों के साथ है।
