महर्षि उत्तम स्वामी आश्रम में मनाया शारद पूर्णिमा उत्सव, उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद शुक्ल सहित कई मंत्री विधायक हुए शामिल… 

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – बुधनी विधानसभा के सलकनपुर में स्थित उत्तम सेवाधाम आश्रम में रविवार से तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ, आयोजन का यह लगातार 19वां वर्ष है। 

   समर्पण सेवा समिति एवं अखिल भारतीय गुरू भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि 1008 महा मंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज, संतश्री रामदास त्यागी, संपूर्णानंदजी महाराज के सानिध्य एवं अशोक पांडे संघचालक मध्यभारत प्रांत के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।

    इसी कड़ी में आज कार्यकम का समापन दिवस पर   स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर स्मृति में गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार एवं स्व.भगवतशरण माथुर स्मृति में उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार वितरित किया गया। 

     इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव थे, जिन्होंने वीसी के माध्यम से शामिल हुए,  कार्यकम में अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने की साथ ही मंत्री गौतम टेट बाल, कारण सिंह वर्मा सहित कई विधायक संत एवं गुरु भक्त व नर्मदा परिक्रमा भक्त मौजूद रहे।

   वही उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्वामी जी का जैविक खेती का पुरस्कार का बहुत ही अच्छा कार्य है, साथ ही कई विषयों पर प्रकाश डाला।

   स्वामी महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी जी ने भी सभी लोगों को संबोधित किया, स्वामी जी ने उद्बोधन के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी वीसी द्वारा जुड़े तो स्वामी जी मुख्यमंत्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्षमा मांगते हुए, कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!