राष्ट्रीय एकता दिवस पर — राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
बुदनी – भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, शासन के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में, अनुभाग बुदनी के समस्त थाना क्षेत्रों में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:00 बजे से “एकता दौड़” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था।

थाना बुदनी –
थाना बुदनी क्षेत्र में आयोजित एकता दौड़ में एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी, एनसीसी प्रभारी विजय गौर, एसआई संदीप जाट सहित स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

थाना शाहगंज –
थाना शाहगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” अभियान के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता दौड़ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में थाना शाहगंज पुलिस स्टाफ, सीएम राइस स्कूल एवं दीप ज्योति स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। लगभग 200 प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया।

थाना रेहटी –
थाना रेहटी एवं चौकी सलकनपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व मे “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें थाना स्टाफ, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, सांदीपनी स्कूल रेहटी के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण शामिल हुए। यह दौड़ तारा कॉलोनी, मकोडिया रोड से प्रारंभ होकर ग्राम मकोडिया तक लगभग 03 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। कुल 140-150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिकों ने “राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता” की शपथ ली तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
