अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत, युवा विकास मंडल संस्था (एनजीओ) के सहयोग से आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को इंदिरा कॉलोनी, आष्टा के 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का थाना आष्टा में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, आत्मरक्षा एवं सामाजिक-कानूनी जागरूकता बढ़ाना रहा।

थाना भ्रमण के दौरान बच्चों को दी गई जानकारी –
थाने की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी सायबर रूम, मालखाना, थाना प्रभारी कक्ष एवं महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन, हवालात की प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बाल मित्र कक्ष एवं महिला ऊर्जा डेस्क के उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में समझाया गया।

आज के समय में बढ़ते सायबर अपराध के चलते बच्चों को सायबर सुरक्षा, सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड से बचाव व संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला संबंधी अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय दहेज प्रथा, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रश्नों पर संवाद किया गया। बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पुलिस अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में दिए।

इन अधिकारियो की रही, सहभागिता –
थाना प्रभारी गिरीश दुबे, थाना स्टाफ, लगभग 60 बच्चे एवं अन्य सामाजिक सदस्य, सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए, एक सुरक्षित, समान और न्यायसंगत समाज की स्थापना में योगदान देना है।
