10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अपहरण कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – बुदनी विधान सभा के ग्राम डिमावर रेत घाट पर काम करने वाले मजदूर परिवार की 10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अपहरण कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अभी आरोपियो का कोई सुराग नहीं मिला है।

वही जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने बीते बुधवार की सुबह पीड़ित बालिका का अपहरण कर उसे पास के खेत में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीडित बालिका के माता-पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो परिवार के साथ डिमावर में रेत घाट पर काम करते है।

 बता दे कि 04 फरवरी को सुबह 6:00 बजे बालिका जंगल की तरफ लकड़ी बिनने के लिए गई थी, लकड़ी लेकर आ रही थी, कि तभी दो बाइक सवार युवक आए, युवकों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा था। युवको ने नाबालिक को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठकर एकांत में ले जाने लगे, पीड़िता अपनी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो युवक ने अपने रुमाल से पीड़िता का मुंह बंद कर दिया। अपहरण कर आरोपी मुख्य मार्ग के पास एक खेत में ले गए, जहां आरोपियों ने कैची से पीड़िता के कपड़े काटकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही थाने पहुंचकर पीड़िता ने आप बीती बताई पीड़िता के मुताबिक दिनभर खेत पर ही पड़ी रही, पुलिस को बताया की शाम के वक्त होश आया तो उसने देखा की एक अज्ञात व्यक्ति उसके मुंह पर पानी डाल रहा है, होश आने पर उसे तकलीफ हुई तो वह समझी कि मेरे साथ कुछ ना कुछ गलत हुआ है, उसने देखा वहीं पर एक जैकेट पड़ी हुई है उसे पहनकर घर पहुंची और अपने माता-पिता को सारी बात बताई और पुलिस को सूचना दी, और भैरूंदा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वही पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!