अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– वन क्षेत्र में लगातार सागौन की अवैध कटाई व परिवहन का सिलसिला जारी है, तो वही वन विकास निगम व वन क्षेत्र द्वारा कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में वन विकास निगम लाड़कुई द्वारा कार्यवाही करने हुए करते हुए मारुती 800 कार जप्त की।

बता दे कि 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तरुण कौरव संभागीय प्रबंधक सीहोर के निर्देशन एवं उप संभागीय प्रबंधक सीहोर दिनेश मौर्य के द्वारा दल का गठन किया गया। दल में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई रविंद्र कुमार नागवंशी के दल में विनोद यादव वनपाल, आशीष श्रीवास्तव वनरक्षक, सुरक्षा श्रमिक अभिषेक, शांतिलाल एवं अन्य वन कर्मीओ द्वारा नादान से भेरूंदा मार्ग की निगरानी के दौरान दिनांक- 20 फरवरी को प्रातः लगभग 6:00 बजे नादान से लाडकुई मुख्य मार्ग पर संदिग्ध मारुती 800 सिल्वर कलर कार जाते हुए दिखाई दी। जिसका पीछा किया गया ग्राम लाडकुई के समीप कार को रोका गया, अवसर पाते ही वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौक़े से फरार हो गया।


उक्त वाहन को चेकिंग करने के दौरान सागोन की 12 नग सिल्लिया पाई गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया, वही वाहन का मूल्य लगभग 40,000/- रुपए तथा जप्त वनोपज का मूल्य 15, 496/- रूपए के करीब आंकलित किया गया, वन विकास निगम द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) “क” एवं मध्य प्रदेश वनोपज (व्यापार विनिमय) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1),15,16 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर, फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

