भैरूंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – भैरूंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। 26 वर्षीय विनीता, पति सुनील उईके निवासी गौंडी गुराड़िया आदिवासी महिला का किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि गुस्साई महिला ने कथित रूप से अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर स्वयं को आग लगा ली।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल भैरूंदा पहुंचाया गया। लेकिन महिला गम्भीर रूप से घायल होने के चलते भोपाल रेफर किया गया है, वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए, भैरूंदा पुलिस जांच में जुटी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!