वन परिक्षेत्र लाड़कुई अमले की कार्यवाही, अवैध रूप से गांजा लगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

वन परिक्षेत्र लाड़कुई अमले की कार्यवाही…

ग्राम मंजाखेडी मे अवैध रूप से गांजा लगाने के आरोप मे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

आरोपी का कहना, स्वयं के उपयोग के लिए लगाया था गांजा…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – वन परीक्षेत्र लाड़कुई की सवरेंज श्यामपुर वन अमला द्वारा अवैध रूप से गांजा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर, थाना गोपालपुर पुलिस के हवाले किया गया।

वही जानकारी देते हुए, सवरेंज श्यामपुर परिक्षेत्र सहायक नारायणसिंह मेहर ने बताया है कि 25 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी लाड़‌कुई प्रकाश चंद्र उईके के मार्गदर्शन में बीरगाई हमीद‌गंज एवं सुरक्षा प्रतिनिधि हमीदगंज को साथ लेकर बीट हमीदगंज के कक्ष क्रमांक 377RF में अतिक्रमणकारियो पर निगरानी हेतु गस्ती की जा रही थी, इसी दौरान अतिक्रमणकारी प्रेमसिंह पिता गोकल भुसारीया जाति कोरक द्वारा वन भूमि में बनाई गई कच्ची झोपड़ी के पास पहुंचे। झोपड़ी के पास गेहूं के खेत एवं झोपड़ी के चारों ओर की बागड़ में गांजे के लगभग 50 से ज्यादा छोटे-बड़े पौधे (हरे-भरे) दिखाई दिये। झोपड़ी में प्रेमसिंह एवं उसकी पत्नी मौजूद थे, जिनसे पूछताछ करने पर उसने बताया की, वह गांजे का सेवन करता है। जिसके बीज अपने आप उग आते हैं। मौके से ही थाना गोपालपुर को सूचना दी गई, जब पुलिस बल गोपालपुर मौके पर नही पहुंचा। तो वन अमला श्यामपुर अपराधी प्रेमसिंह को लेकर थाना गोपालपुर की ओर चल पड़ा, ओर करीब आधा रास्ता तय करने के बाद थाना गोपालपुर पुलिस को रास्ते में ही युक्त आरोपी को गोपालपुर पुलिस के हवाले किया गया।

वही वन अमले श्यामपुर परिक्षेत्र लाड़कुई द्वारा मौके से गांजे के पौधे की जप्ती कार्यवाही पुलित बल द्वारा विधिवत कराई गई। मौके की G.P.S reading 22°44′21″N 77° 5’42°E भी ली गई। मौके पर उपस्थित वन अमले द्वारा मौके का पंचनामा बनाया गया।
वही गोपालपुर पुलिस द्वारा बताया कि कुल 86 नग गांजे के हरे-भरे पौधे बरामद किए गए। बरामद किए गए पौधों का कुल वजन लगभग 3 किलो 200 ग्राम पाया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 40,000 रुपये के करीब है। उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पाया जाने से बाडा स्वामी आरोपी प्रेमसिंह पिता गोकल भुसारिया निवासी मंजाखेडी के विरुद्ध NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!