अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – पुलिस पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों की आगामी त्यौहार होलिका दहन, धूलेडी, रंगपंचमी एवं ईद, रमजान, नवरात्रि, भगोरिया, गणगौर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दिनांक 26/02/2026 को वर्चुअल बैठक ली गई तथा सभी अधिकारियों से चर्चाकर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

त्यौहारों की तैयारी –
- बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक कार्यक्रमों केे आयोजकों एवं शांति समिति के साथ आवश्यक रूप से बैठक कर समन्वय स्थापित किया जावे। आयोजकों से चर्चा कर सभी वर्गाे के कार्यकर्ता तैयार कर आवश्यकतानुसार उन्हें संवेदनशील क्षेत्र में लगाया जाकर सहयोग प्राप्त किया जाये, संवेदनशील क्षेत्रों, मोहल्लों, धार्मिक स्थलों का आवश्यक रूप से भ्रमण किया जावे। संवेदनशील क्षेत्र में आसूचना संकलन मे लगे कर्मचारियों को लगाया जाकर सूचनाओं का आदन-प्रदान किया जाये। मोटर सायकल पार्टी से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कराये, ताकि आवश्यकता होने पर कम समय में किसी भी स्थानों पर पहुंचा जा सकें। उपलब्ध संसाधनों एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यो तथा ग्राम कोटवारों, होमगार्ड बल का त्यौहारों के अवसर पर आवश्यकतानुसार उपयोग किया जावे। सभी संबंधित विभागों से आपसी सम्पर्क कर आगामी त्यौहारों में सहयोग प्राप्त करें। बड़े आयोजन के अवसर पर संवेदनशील इलाकों के रूट का परीक्षण करना एवं आवश्यकतानुसार ड्रोन सर्चिग एवं हाईराइज बिल्डिंग पर बल लगाया जाये। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण जिले में चौकिंग कार्यवाही करना जिसमें संदेही व्यक्ति, लॉज, होटल, ढाबे इत्यादि को चैक कर सूचनाओं का आदान प्रदान एवं वैधानिक कार्यवाही करना। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करना। भगोरिया मेले के अवसर पर महिला पुलिस बल की तैनाती एवं महिला वॉलेटियर बनवाये जाकर सहयोग प्राप्त कर, विशेष सतर्कता रखी जावे, तथा मेला क्षेत्र में चेतावनी संकेतक लगाये जाये, त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस वाहन, पी.ए.सिस्टम वलवा ड्रील सामग्री जैसे डंडा, जाली, हेलमेट, टियर गैस इत्यादि की उपलब्धता एवं आवश्यक तैयारी की जावे।
- रिजर्व बल आवश्यक रूप से तैयार स्थिति में रखा जावे, ताकि आवश्यकता पढ़ने पर त्वरित रिस्पॉस मिल सके ।
- होलिका दहन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकतानुसार फायर बिग्रेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे।
- शराबी एवं शरारती तत्वों पर विशेष निगाह रखी जावे।
- चैकिंग कार्यवाही स्थान बदल-बदल करें एवं चैकिंग के दौरान व्यवहार शालीन रखे।
- रमजान त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शाम के समय पुलिस व्यवस्था लगाई जावे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सुनीता रावत, समस्त अनुभाग प्रभारी पुलिस एवं थाना प्रभारीगण तथा रक्षित निरीक्षक सीहोर, प्रभारी यातायात सीहोर, प्रभारी जिला विशेष शाखा, एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
