किसान स्वराज संगठन भैरूंदा ने 13 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन…

एमएसपी कानून लागू किया जाए, और सरकार की घोषणा अनुसार गेहूं 3000 रुपये कुंटल खरीदा जाए…, 

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– किसान स्वराज संगठन ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर भेरूंदा एसडीएम सुधीर कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौपा और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही।

       किसानों का कहना है,कि हमने मुख्यमंत्री, भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री, व सीहोर कलेक्टर के नाम पृथक- पृथक ज्ञापन सोपा है, जिसमें हमारी मांग है कि सभी फसलों पर एमएसपी कानून लागू किया जाए, और सरकार की घोषणा अनुसार गेहूं 3000 रुपये क्विंटल खरीदा जाए, जिसमे हमारी प्रमुख मांग यह है, कि जिस प्रकार सरकार मूंग के खिलाफ प्रदेश में एक माहौल बना रही है,कि मूंग नहीं खरीदेंगे, किसान अब सड़को पर उतारकर सरकार को मूंग खरीदी करने के लिए मजबूर करेगा।

          वही क्षेत्र में कई वर्ष पुराने बिजली के तार व क्षतिग्रस्त खंबे लगे है, जिसको लेकर कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया गया। परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ, बिजला उप नहर जिससे खरसानिया, रामनगर, बोरखेड़ा, बालागांव के किसानों को पानी देने के लिए 20 साल पहले बनी थी, परंतु अभी तक आधी अधूरी पड़ी हुई है, नहर से किसानों को पानी नहीं मिला है। इसको दुरुस्त कर नहर में पानी छोड़ा जाए। क्षेत्र में बहुयत मात्रा में सरसों व रानी की फसल बोई जाती है, गेहूं के साथ इन फसलों का पंजीयन कराकर खरीदी की जाए।

       वही किसान स्वराज संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र जाट ने सरकार को चेतावनी देते हुए, कहा कि अगर सरकार किसानों की मांगे पूरी नहीं करती है, तो हम प्रदेश के सभी 16 संगठन मिलकर आगामी मई के महीने में भोपाल में उग्र आंदोलन करेंगे और सरकार को मूंग व गेहूं की फसल को 3000 रूपए क्विंटल खरीदने के लिए मजबूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!