अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट की व्यवस्था हेतु बाहर से प्राप्त पुलिस बल, जिले का स्थानीय पुलिस बल, होमगार्ड बल, विशेष सशस्त्र बल तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को लगाया गया है, तथा नदी घाटों पर विशेष रूप से एसडीआरएफ का बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत ने भूतड़ी अमावस्या पर आंवली घाट की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था में लगे बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
- नदी के घाटों पर विशेष निगाह रखी जावे।
- महिला बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- फिक्स पिकेट्स एवं घाटों पर लगा बल अपने पॉइंट के आसपास के क्षेत्र पर सतत एवं सूक्ष्म निगाह रखें।
- सभी अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता से करें।
- नदी घाटों पर मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार की जावे।
- ड्यूटीरत समस्त बल सुगम यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा मार्ग व्यवस्था बनाए रखें।
- उक्त निर्देश दिए जाकर बल को अपनी अपनी ड्यूटी एवं प्वाइंटों तथा नदी घाटों पर रवाना कर तैनात किया गया।
श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु मार्ग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के बैनर, संकेतक आदि लगाए गए हैं।
इस अवसर पर एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेंद्र यादव, प्रभारी यातायात सीहोर सहित ड्यूटी में तैनात समस्त बल उपस्थित रहा।
