अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – दिनांक 13 मार्च 2026 को फरियादी कय्युम खान पिता अयुब खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गोरखपुर थाना गोपालपुर सीहोर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया, कि दिनांक 12 मार्च के शाम करीब 06.15 बजे उसका छोटा भाई फिरोज सब्जी मार्केट गुङ बाजार भैरूंदा में मार्केट करने के लिये प्लेटीना मोटर साईकिल क्रमांक MP47-ZA-3875 से आया था मार्केट करने के बाद शाम करीब 07.00 बजे वापस जाने लगा तो मोटर साईकिल पार्किंग में नही मिली जिसकी तलाश किया नही मिलने से थाना पर रिपोर्ट की। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबध्द किया गया।

वही थाना भैरूंदा में दिनांक 16/03/2026 को फरियादी ओमप्रकाश कुशवाह पिता राधेश्याम कुशवाह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम हरिसिटी इंदौर रोङ भैरूंदा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उनकी बजाज मोटर साईकिल क्रमांक MP47- MN -7251 घर के बाहर खडी करके सो गये थे। अगले दिन सुबह 06.00 बजे उठा तो मोटर साईकिल उसके घर के बाहर नही थी। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 147 /2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबध्द किया गया।
अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में दोनो प्रकरण में चोरी गई मोटर साईकिल व अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्कालीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पूजा राजपूत व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश पतारसी हेतु टीमें गठित की गई। गठित टीम व्दारा भैरूंदा क्षेत्र में घटनास्थल व आसपास के सभी स्थानो के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया, तकनीकी साक्ष्य जुटाऐ गये। मुखबिरो से व पूर्व से मोटर साईकिल चोरी/ नकबजनी के अपराध में संलिप्त /जमानत पर छूटे हुऐ, आरोपियो से पूछताछ की गई। तत्पश्चात दिनांक 17/03/2026 को दो बाल अपचारियो को अभिरक्षा में लिया गया। जिनके व्दारा दोनो प्रकरण में चोरी गई मोटर साईकिल प्लेटीना मोटर साईकिल क्रमांक MP47-ZA-3875, बजाज मोटर साईकिल क्रमांक MP47-MN-7251 अपने दोस्तो के साथ मिलकर चोरी करना बताया। धारा 23 (2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के आधार पर दोनो मोटर साईकिल जप्त की गई। कुल मशरूका 01 लाख 70 हजार रूपये का बरामद करने में सफलता अर्जित कि गयी है।
अन्य साथी जो बाइक चोरी में संलिप्त है, अभी फरार है। अन्य आरोपियों को जल्द अभिरक्षा में लिया जाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी भैरूंदा उप निरी पूजा सिंह राजपूत , प्र आर धर्मेन्द्र गुर्जर, आर रविन्द्र , आर लवकेश , आर सचिन , आर मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।
