अम्बर नदी में मिले अज्ञात युवती के शव का हुआ खुलासा, आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – अम्बर नदी में मिले अज्ञात युवती के शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शादी को लेकर अक्सर युवक – युवती में विवाद होता रहता था, युवक की शादी दूसरी जगह तय होने की वजह से युवती शादी के लिए बार-बार दबाव बना रही थी, जिसके चलते प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को अंबर नदी मे फैक दिया।
गौरतलब है कि राजीना हैदराबाद में बिग बास्केट में पैकिंग का कार्य करती थी, उसी कंपनी में कार्य करने वाले आरोपी नीतेश यादव पिता रामविलास यादव निवासी आरी थाना माखन नगर के साथ लिव इन में रहती थी, युवक की शादी अन्य युवती से तय हो जाने व उस युवती से 13 फरवरी 2026 को सगाई होने पर विवाद होने लगे व मृतिका राजीना से आरोपी नीतेश को शादी न करना पड़े, इस उद्देश्य से हैदराबाद से मृतिका को अपने गांव लाया व आरी गांव के खुले क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 04:00 बजे गला दबाकर हत्या कर दी, आरोपी नीतेश व उसके भाई सचिन यादव ने मृतिका का शव बाइक के माध्यम से लाकर थाना भैरुन्दा अंतर्गत अंबर नदी में पुल से नीचे फेंक दिया।

आरोपीगण –

01- नीतेश यादव पिता रामविलास यादव उम्र 25 वर्ष निवासी आरी
02- सचिन पिता रामविलास यादव उम्र 20 वर्ष निवासी आरी थाना माखन नगर जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)

प्राथमिक घटनास्थल थाना माखन नगर जिला नर्मदापुरम (म. प्र.) होने से जीरो पर FIR कर डायरी सम्बंधित थाना क्षेत्र में अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!