श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – आज दिनांक 19.03.2026 को राजेश चंदेल, उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात रेंज भोपाल द्वारा चैत्र नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए सलकनपुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था एवं रोपवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय से भी चर्चा कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही रेहटी थाना का निरीक्षण कर मालखाना, ज़ब्ती वाहन, लंबित अपराध आदि की समीक्षा भी की और आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, सूबेदार बृजमोहन धाकड़, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
