अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भैरूंदा – नगर क्षेत्र के ग्राम लाड़कूई में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणगौर पर्व श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती के रूप ईसर-गौर का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पर्व के समापन पर पूरा ग्राम ‘गौर गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती जैसे पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा।

इस अवसर पर ग्राम के श्रीराम जानकी मंदिर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किए गए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर पूजन अर्चना की और झालों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।
महिलाओ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आयोजन…
सौभाग्य सुंदरी व्रत के पावन अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर से मालवीया चौक, सुभाष चौक, मीणा मोहल्ला, बड़ा बाजार, बस स्टैंड से होते हुए, शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड तक चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम की सभी महिलाओ के सहयोग से यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवविवाहिताओं एवं विवाह योग्य युवतियों ने सिंजारा मनाया, जिसमें ससुराल पक्ष से घेवर, मेवा, आभूषण, साड़ियाँ और सोलह श्रृंगार की सामग्री भेजी गई।
पौराणिक मान्यता के अनुसार यह पर्व होली के दूसरे दिन से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान महिलाएं प्रतिदिन सुबह दूब और फूल लाकर मिट्टी से बने ईसर-पार्वती का पूजन करती हैं और शाम को आरती एवं भजन-कीर्तन किया जाता हैं।

विदाई समारोह में गणगौर की शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण से निकाली गयी। इस दौरान श्रीमती मीना खंडेलवाल, रंजना शर्मा, मोनिका खंडेलवाल, रेशु खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल, आरती, ममता, सीमा सोनी, दीपा सोनी, नीतू तिवारी, पूर्वी धाकड़, मीनू धाकड़, शालिनी नागर, सलोनी महेश्वरी, मुस्कान माहेश्वरी, महिमा खंडेलवाल, आयुषी, कनक खंडेलवाल, वानी, मीना खंडेलवाल, कनिष्का खंडेलवाल, स्तुति खंडेलवाल, सिल्की सोनी, सृष्टि सोनी, पायल सोनी, चंचल शर्मा, किट्टू शर्मा सहित अन्य महिलाए उपस्थित रही।
