ग्राम नंदगाँव में हुई नकबजनी का किया खुलासा 65 लाख के सोने- चाँदी के आभूषण किये जप्त…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – थाना भैरूंदा में दिनांक 17/02/2026 को फरियादी देवी सिंह भाटी पिता अर्जून सिंह भाटी उम्र 47 वर्ष निवासी नंदगाँव थाना भैरूंदा, जिला सीहोर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई की, वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम भांगिया में दिनांक 17/02/2026 को सुबह 10.30 बजे घर पर ताला लगाकर गए थे। जब फरियादी अपनी पत्नि व बेटी साथ शाम को वापस घर आये तो देखा की घर के अंदर के कमरे का ताला टूटा मिला। जिसमें रखी गोदरेज का लाँक टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने चाँदी के आभूषण नही थे। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 331 (3) , 305 (a) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही –

वही घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में चोरी गए, मशरूका व अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एफएसएल टीम व डाँग स्क्वाड व्दारा घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया गया। गठित टीम व्दारा भैरूंदा क्षैत्र में घटनास्थल व आसपास के सभी स्थानो के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया, तकनीकी साक्ष्य जुटाऐ गये, मुखबिरो व ग्रामवासियों से जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयास से घटना के आठ दिवस बाद ही दिनांक 25/02/2026 को आरोपी एमरसपाल पारदी, मधु पारदी, चन्दा पारदी व बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष निवासी इछावर एवं चन्दा पारदी निवासी ग्राम जूनापानी इछावर को अभिरक्षा में लेकर धारा 23 (2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के मेमोरेण्डम लिया गया। जिसमें आरोपियो व्दारा प्रकरण में चोरी किया मशरूका सोने-चाँदी के आभूषण अपने खेत में गढ्डा खोदकर छुपाना बताया। तत्पश्चात टीम व्दारा आरोपियो की निशादेही पर खेत में गढ्डा खोदकर चोरी गया सामान जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रकरण में उक्त आरोपियो व्दारा चोरी गया मशरूका पूरा न होना व शेष मशरूका अन्य आरोपियो के पास होने से अन्य फरार आरोपियो की तलाश की गई। जिनका चोरी की घटना उपरान्त पंजाब जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपियो की तलाश हेतु पंजाब भेजा गया। जो अन्य आरोपियो राजेन्द्र पारदी, करन पारदी, दिव्या पारदी, हलिका पारदी को दिनांक 17/03/2026 को पकङने में सफलता प्राप्त हुई एवं उनसे शेष मशरूका जप्त किया गया व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वारदात का तरीका –

प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपी पारदी समाज से है एवं घुमक्कङ होकर जगह-जगह डेरा डालकर रहते है व कचरा बीनते है। कचरा बीनते हुऐ बंद घर जिनमें ताला लगा हुआ है कि रैकी करते है एवं योजना बनाकर टोली के पुरूष घर से दूर खङे होकर निगरानी करते है एवं महिलाये घर में जाकर ताला तोङकर चोरी करती है ताकि किसी को शंका न हो एवं तत्काल चोरी करके कचरा बीनते हुऐ दूसरी जगह चले जाते है।

आरोपियो में –

  1. एमरसपाल पारदी पिता रामप्रसाद पारदी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी हाल निवासी वार्ड नं. 12 इछावर थाना इछावर जिला सीहोर
  2. मधु पारदी पति एमरूसपाल पारदी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी हाल निवासी वार्ड नं. 12 क़स्बा इछावर थाना इछावर जिला सीहोर
  3. राजेन्द्र पारदी पिता मोती सिंह पारदी उम्र 25 वर्ष निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर
  4. हलिका पारदी पति राजेन्द्र पारदी उम्र 22 वर्ष निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर
  5. करन पारदी पिता तेरू सिंह पारदी उम्र 21वर्ष निवासी ढाबला माता थाना इछावर जिला सीहोर हाल निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर
  6. दिव्या पारदी पति राजेन्द्र पारदी उम्र 22 वर्ष निवासी ढाबला माता थाना इछावर जिला सीहोर हाल निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर
  7. चन्दा पारदी पति मोतीसिंह पारदी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी थाना इछावर सीहोर
  8. बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष
    प्रकरण में अभी अन्य 02 बाल अपचारी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
    जप्त किया गया मशरूका का विवरण -:
  9. प्रकरण में चोरी गये सोने के आभूषण 02 बाजूबंद, 01 सोने का कंगन, 01 हाथ की पोची, 02 शीशफूल, 01 सफेद मोतीयो का सोने का हार, 01 ताबीज की माला, 01 नथ, 01 सोने की चैन, 02 सोने की अंगूठी , 01 सोने का पेंडल, 01 नाक का लोंग, 02 कान के टाप्स, 01 कान की बाली, 01 सोने का नाखून का पेंडल, 01 सोने का हार।
    चाँदी के आभूषण 06 जोङी चाँदी की पायल, 02 हाथ के कङे, 12 जोङ बिछिया, 04 चाँदी की अंगूठी, 01 जोङ चाँदी की वाली, 01 जोङ बच्चो के हाथ के कङे, 07 चाँदी के सिक्के
    कुल करीब 40 तोला सोना, करीबन 800 ग्राम (चाँदी के आभूषण) कुल मशरूका कीमती करीबन 65 लाख रूपये बताई जा रही है।

02. आरोपी एमरसपाल पारदी, राजेन्द्र पारदी व करन पारदी से घटना में प्रयुक्त जप्त तीन मोटर साईकिल क्रमांक  MP 37 ZG 2013,  MP37 MV 2638,  MP37 ME 8834

सराहनीय योगदान –

उक्त कार्यवाही में पर्यवेक्षण अधिकारी रोशन कुमार जैन SDOP भैरुन्दा, थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी, विवेचनाकर्ता उप निरी पूजा सिंह राजपूत, उप निरी कौशलेन्द्र सिहं बघेल, उप निरी राजेश यादव, उप निरी लवेश कुमार थाना गोपालपुर, प्र.आर. 193 लोकेश रघुवंशी, प्र आर मिनाक्षी , प्र आर. दिनेश जाट, प्र आर. भुवनेश्वर प्रसाद, आर प्रकाश, आर आनंद, आर रविन्द्र, आर मुकेश, आर लवकेश, आर राजाबाबू, आर मनोक, आर संजय राजपूत एसडीओपी कार्यालय भैरूंदा, आर योगेश थाना इछावर, आर कपिल थाना इछावर, सैनिक 480 विक्रम सिंह थाना इछावर, सैनिक 265 नर्मदा प्रसाद थाना इछावर का सराहनीय काम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!