अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – पीएमश्री विद्यालय मे 01 अप्रैल से नई शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है. भेरूंदा विकास खंड़ के शासकीय पीएमश्री विद्यालय लाड़कुई में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओ को मस्तक पर तिलक लगाकर फूल माला पहनकर स्वागत कर शाला प्रवेश कराया गया और बच्चों को पुस्तके व साइकिलों का वितरण भी किया गया।
मौजूद जन प्रतिनिधि व ग्रामीण ने अपने उद्बोधन में बच्चों को रोज स्कूल आने और गुरु का सम्मान करने की शिक्षा दी और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, अनुपसिंह ठाकुर, सुरेश माहेश्वरी, नारायण सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध मीना, नीलेश ठाकुर के साथ ग्रामीणजन प्राचार्य विजय नागर सहित समस्त शाला स्टाप व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या हाई स्कूल लाड़कुई में मनाया प्रवेश उत्सव…
वही शासकीय कन्या हाई स्कूल लाड़कुई में प्रवेश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। छात्राओं को तिलक कर माला पहनाकर स्वागत किया गया। छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीआरसीसी कार्यालय से श्रीमती मीरा देवी अग्रवाल उपस्थित रही। अंत में संस्था के प्राचार्य मधुकर माकोड़े ने उपस्थित सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर पढ़ाई करने का आव्हान किया।

