शिवानी के घर पहुंचे विक्रम मस्ताल, पाँच हजार रुपए की सहायता राशि परिजन को, कि भेंट…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – कॉग्रेस नेता विक्रय मस्ताल हनुमान जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम सिंहपुर में मृतक शिवानी बारेला के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता की, तो वही शिवानी के बच्चो को पढाई मे सहयोग करने व विवाह की जिम्मेदारी भी निभाने की बात कही।

      गौरतलब है कि दिनांक 12 जनवरी को भैरूंदा सिविल अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के बाद शिवानी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद भोपाल रेफर किया गया था जहाॅ इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। जिसमे शिवानी के परिजन ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के आरोप लाए गए थे।

     वही कांग्रेस नेता विक्रय मस्ताल बुधनी विधान सभा क्षेत्र के भैरूंदा अंतर्गत ग्राम सिंहपुर मे शिवानी बारेला के घर पहुंचे ओर दुख व्यक्त करते हुए, सहायता राशि प्रदान की, तो वही विक्रय मस्ताल ने कहा कि शिवानी बहन के बेटे को कपड़े एवं सहायता के रूप में 5000/- रूपए की राशि प्रदान की, वही उन्होंने तीनो बच्चो की पढ़ाई के खर्च की बात करते हुए कहा कि मैं उनकी पढ़ाई भी करवाऊंगी और आवश्यकता पड़ी तो उनकी शादी का खर्च भी उठाऊंगा।

      वही विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा मृतक शिवानी के बच्चो के भरण पोषण हेतु 5 लाख रुपए प्रशासन से दिलवाने की बात कही थी, लेकिन प्रशासन द्वारा मात्र 50 हजार का ही चेक दिया गया है, ओर आज तक शेष राशि नहीं दी गई। जिसको लेकर विक्रय मस्ताल द्वारा अधिकारियो से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर सहायता राशि शीघ्र दिए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!