अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुदनी – बुधनी में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश रैली निकाली। महाराणा प्रताप चौराहे पर आयोजित इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया और कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है।
“7 मई को आगरा-बॉम्बे रोड पर शांतिपूर्ण चक्का जाम किया जाएगा, ताकि किसानों की आवाज बुलंद हो सके।”
कार्यक्रम का नेतृत्व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा, इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की तो वही विभिन्न माॅगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
