44 डिग्री में किसान सड़कों पर उपार्जन में बताई अनिमिताए, सरकार को अल्टीमेटम होगी भोपाल की सड़के जाम…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – भैरूंदा में भीषण गर्मी के बीच किसानों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। 44 डिग्री तापमान में किसान खरीदी व्यवस्था की खामियों को लेकर सड़को पर प्रदर्शन करने उतरा, और सरकार को चेतावनी देते हुए। “किसान स्वराज संगठन” के बैनर तले किसानों ने कृषि उपज मंडी से बाइक रैली निकाली, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा चौराहे पहुंची। यहां किसानों ने बीच सड़क पर बैठकर धरना दिया और कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी। हाथों में हल और तख्तियां लिए किसान तपती दोपहरी में जमीन पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। ओर “स्लॉट सिस्टम पूरी तरह फेल है, हमें समय पर स्लॉट नहीं मिल रहा, लेकिन बिना स्लॉट खरीदी जारी है। बारदान भी नहीं मिल रहे, हम परेशान हैं।

”किसानों का आरोप है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। स्लॉट बुकिंग में पारदर्शिता नहीं है, वहीं बारदान की कमी से खरीदी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मूंग खरीदी की घोषणा में देरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम भोपाल में चक्काजाम सहित बड़ा आंदोलन करेंगे।

धरना प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें खरीदी व्यवस्था सुधार, स्लॉट सिस्टम पारदर्शी बनाने, बारदान उपलब्ध कराने और मूंग खरीदी जल्द शुरू करने की मांग की गई। वसी किसानों ने साफ कर दिया है, समाधान नहीं तो आंदोलन और तेज होगा, जिसको लेकर भोपाल की सड़के जाम की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!