विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पेन सेट प्रदान कर किया सम्मान…

हमारे विद्यार्थी हमारी शान, इनकी उपलब्धियाँ विद्यालय की पहचान…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की गई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों का भी विद्यालय परिवार द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र लोया, प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय भेरूंदा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में कहा “यह सफलता आपकी निरंतर कर्मठता और अनुशासन का परिणाम है। जीवन में आने वाली हर चुनौती को अपनी मेहनत से अवसर में बदलें। आज भेंट की गई यह फाइल और पेन सेट आपकी अगली बड़ी उपलब्धियों के गवाह बनेंगे। आपकी सफलता ही इस विद्यालय की असली पहचान है।” विद्यार्थियों की सफलता को विद्यालय के प्राचार्य जी के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों की अनवरत कर्मठता का प्रतिफल बताया गया।
समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप डॉक्यूमेंट फाइल एवं पेन सेट प्रदान किए गए। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों ने इस आयोजन में अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!