थाना भैरूंदा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने पर की चालानी कार्यवाही…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला जी के निर्देशानुसार थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 3600/- रूपए का समन शुल्क वसूला गया, इनमे से एक बुलेट मोटरसायकिल चालक अपनी मोटरसायकिल में परिवर्तन कर फटाखा फोड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदुषण कर रहा था।

जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192, 129/194(डी), 120/190(2), 52/182A4 एमव्ही एक्ट (यान में परिवर्तन, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेलमेट, बिना लायसेंस) का इस्तगासा तैयार किया गया, जो माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

भैरूंदा पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। भैरूंदा पुलिस द्वारा आगामी समय मे भी यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!