04 किमी की सड़क में कई जगह पड़ी दरारे व गड्डे…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – नगर के समीप नहर मंडी चौराहा से बिजला जोड़ तक लगभग 04 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति मे में पहुंच गई है। सड़क बीच-बीच में कई जगहों से टूट चुकी है, जिसके चलते बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से रोड लगभग 5 से 6 इंच तक चौड़ी खुल गई है। वहीं कई स्थानों पर सड़क 5 से 6 इंच ऊंची-नीची हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही रहा गिरोह का कहना हैकि सड़क की खराब हालत के कारण सामने से वाहन आने पर साइड देने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन, डंपर और हाईवे ट्रक गुजरते हैं, जिनका वजन 40 से 50 टन से अधिक होता है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की भी शिकायत सामने आई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना हैकि इस सड़क की जिम्मेदारी दो विभागों नहर विभाग और पीडब्ल्यूडी पर है, लेकिन दोनों ही विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों में नाराजगी हैकि जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण सड़क अनाथ जैसी स्थिति में पहुंच गई है।

जिम्मेदार विभागों की अनदेखी लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण सामने से वाहन आने पर साइड देने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इस सड़क की जिम्मेदारी दो विभागों नहर विभाग और पीडब्ल्यूडी पर है, लेकिन दोनों ही विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मरम्मत कराई जाएगी –
सड़क बने लगभग 5 साल हो चुके हैं। इसका (रीवार्ड) मरम्मत कार्य जल्द कराया जाएगा। कुछ स्थानों पर मरम्मत कराई गई है, जिससे सड़क की स्थिति सुधरेगी।
एनके तिवारी, इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

