यूसीमास की 21वी स्टेट लेवल प्रतियोगिता में लहराया शहर का परचम…

रौनक बने स्टेट चैम्पियन…

08 मिनट से कम में हल किए गणित के 200 सवाल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – इंदौर शहर में 1 और 2 मई को आयोजित 21वीं यूसी मास स्टेट लेवल कंपीटिशन में रौनक खंडेलवाल पुत्र पंकज खण्डेलवाल ने 08 मिनट में 200 गणित के सवाल हल कर प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 6,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वही 20,000 से ज्यादा पालक ओर टीचर इस प्रतियोगिता के साक्षी बने थे।

वही इस प्रतियोगिता में अक्षत शर्मा, ऋषभ शर्मा, काव्या यादव, रियांश यादव, हृदयांश यादव, भावेश पाटिल ने मेरिट पोजिशन हासिल कर नगर का मान बढाया।

इस अवसर पर यूसीमास भैरुँदा के संचालक जितेंद्र तिवारी
और समस्त पालकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!