भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे है ग्रामीण…

भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे है ग्रामीण अधिकारियों से लगाई गुहार, नहीं निकला समाधान…

 अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा 
भैरूंदा- बढ़ते पारे के बीच भेरूंदा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगता है, कुएं सूख जाते हैं तो वही हैंडपंप भी पानी देना बंद कर देते हैं। ऐसे में नल जल योजना पर लोगों को आश्रित रहना पड़ता है। 

     वही ग्रामीणों की माने तो नल जल योजना भी सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगता है। ऐसा ही एक मामला भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांगरोल से सामने आया है, जहां पर ग्रामीणों को लंबी दूरी तयकर पानी लाना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में कुआं में पानी नहीं होने वा ग्राम में लगे हैंडपंपों में भी पानी नहीं आ रहा है, वहीं नल जल योजना के तहत ग्राम में कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन मात्र एक- दो नलों में ही पानी आता है, जिसके चलते पानी के लिए सुबह से ही लंबी कतारे लग जाती है, जिसमें कुछ लोगों को ही पानी मिल पाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार वरिष्ठ अधिकारियों वा नल जल योजना के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस-की-तस बनी हुई है।

      ग्रामीण रघुवीर यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के जेष्ठ पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को भी इस समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन दिया गया था, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बालाजी प्रिंटिंग, सम्पर्क करें- ग्राम लाड़कुई मो.9981656820

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!