छात्राओ को किया जागरूक…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा- दिनांक 25 जून 2026 को साइबर सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य वक्ता के रूप में एसडीओपी रोशन सिंह जैन एवं उपनिरीक्षक कोशलेंद्र सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल प्राइवेसी तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मजबूत पासवर्ड, अनजान लिंक से बचाव, साइबर बुलिंग की रिपोर्टिंग तथा साइबर अपराध के कानूनी परिणामों पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आशीष कुमार चौधरी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के निदेशक विनय यादव ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की।
संगोष्ठी का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों के बहुमूल्य समय एवं जानकारी पूर्ण सत्र के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
