अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरूंदा
भेरूंदा – जनपद पंचायत कार्यालय भेरूदा मे सेफ क्लिक 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक पूजा राजपूत द्वारा मौजूद लोगो को जागरूक किया। इस दौरान बड़ी ऑगनबाडी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रही।

बता दे कि सेफ क्लिक 2.0 अभियान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 05 जुलाई को साइबर ठगी एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन ऐप, UPI फ्रॉड, OTP fraud, फेक जॉब ऑफर, साथ ही महिलाओं के साथ घटित होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन, अनजान लिंक/APK से बचाव, OTP-PIN शेयर न करने एवं हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने परिवार एवं समाज में भी साइबर सुरक्षा की जानकारी फैलाने एवं सतर्क रहने की अपील की गई, साथ ही साइबर सुरक्षा संबंध मे सभी को शपथ दिलाई गईl

