युवा नेता कार्तिकेय ने किया, मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ…
शुभारंभ अवसर पर पहुंची, पुत्रवधु अमानत चौहान…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जेष्ट पुत्र कार्तिकेय चौहान सपत्नि भैरूंदा पहुंचे ओर भेरूंदा में मामा कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया, जिसमें कंपटीशन एग्जाम के लिए सभी बच्चों की नि:शुल्क कोचिंग रहेगी, कोचिंग के लिए अच्छे शिक्षको की व्यवस्था करने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यवस्था रहेगी।

इस दौरान कार्तिकेय चौहान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसको मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया गया है।
कार्तिकेय ने मौजूद स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओ से संबाद भी किया, इस दौरान विदिशा मे गरीब बच्चो के लिए संचालित संभावना कोचिंग के बिडीओ का प्रसारण भी किया।
छात्रा द्वारा मामा कोचिंग के शुभारंभ की सराहना की ओर कहा कि पहले उच्चशिक्षा ग्रहण करने के लिए भोपाल इन्दौर जैसे बडे शहरो मे जाना पडता था, लेकिन अब यह कोचिंग क्लास प्रारम्भ होने से सभी बच्चो को लाभ मालेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमे उन्होने कहा कि सभी मेहनत करके अपने माता पिता के सपनो को साकार करे ओर सभी को शिक्षा की राशि देने के स्थान पर कोचिंग क्लास मे निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
वही कार्यक्रम को कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने दादा -दादी को याद करते हुए कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है, मेरे पिता जी मेरी माताजी व मेरी प्रेरणा रही मेरी धर्मपत्नी अमानत है।

वही उन्होंने कहा कि 12 वी के बाद आदिवासी क्षेत्रो मे बच्चो को पढ़ने के लिए बाहर जाना पडता था, इसलिए अब मामा कोचिंग क्लास में बाहर की सुविधा बच्चों को यही मिलेगी।
मामा कोचिंग के लिए 300 बच्चो ने परीक्षा दी गई थी, जिसमे से 80 बच्चो का चयन हुआ है, कोचिंग के लिए भोपाल से भी शिक्षको की व्यवस्था की जाएगी। बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ हुनर भी सिखाना जाएगा। वही उन्होंन कहा कि बच्चे समय का भर पूर उपयोग करे। अपनी एनर्जी को सकारात्मक दिशा मे ले जाये, माता पिता से कहा कि बच्चो को आध्यात्म से जोड़ना चाहिए।

वही कार्तिकेय चौहान ने बच्चों के सामने कहा कि मैं आपके माध्यम से सरकार के सामने एक मांग रखूंगा, जिसमें बुधनी विधानसभा को एक इंजीनियरिंग कालेज की सौगात दी जाए।
वही पूरे समय कार्तिकेय चौहान के साथ उसकी पत्नी अमानत भी मौजूद रही, उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए, बच्चों से मुलाकात की।
