किसानों ने रेलवे व नेशनल हाईवे में अधिग्रहण जमीन के 04 गुनाह मुआवजे की उठाई मांग…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में एक फिर किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में सैकड़ो किसान बुधनी विधान सभा के भैरूंदा तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए, ओर एक सभा आयोजित की गई। जिसमे किसान स्वराज संगठन के सभी वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए, उसके उपरांत सभी किसान रैली के रूप मे नारे लगाते हुए, गोपालपुर बस स्टैंड पर पहुंचे। जहाॅ किसानो ने रोड पर बैठकर जमकर प्रदर्शन किया ओर इन्दौर भोपाल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनो ओर वहानो की लम्बी लाइन लगी देखी गई।

किसान स्वराज संगठन द्वारा लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर प्रशासन को लगातार अवगत कराया जा रहा था। परंतु किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने के चलते आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को गोपालपुर में चक्का जाम करते हुए, अपनी विभिन्न मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान संगठन द्वारा कहा गया कि रेलवे व नेशनल हाईवे में किसानों की जो जमीन का अधिग्रहण हुआ है, उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए, गोपालपुर क्षेत्र के करीब तीन ग्रामो के किसान अभी तक बीमा प्राप्त नही हुई है, उन्हें तत्काल मुआवजा का वितरण कराया जाए।

वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के खेत में पानी देने के उद्देश्य से ग्राम छिपानेर से जो परियोजना का कार्य आज 10 साल बाद भी अधूरी पड़ी हुई है, उसे जल्द पूरा किया जाए।

वही कुछ दिन पूर्व इटावा ग्राम के एक किसान को हल्का पटवारी द्वारा थप्पड़ मारने की बात सामने आई थी, उसके बाद से आज दिनांक तक उक्त पटवारी पर विभाग द्वारा कोई कार्य़वाही नहीं की गई, अतः पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, अगर प्रशासन जल्दी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं करता है, तो क्षेत्र के किसान उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी तमाम प्रकार की जवाबदेही प्रशासन की रहेगी।

वहीं किसानो की समस्या सुनने को एसडीओपी रोशन कुमार जैन एवं तहसीलदार सौरभ शर्मा किसानों के बीच पहुंचे, ओर माॅगो को सुना, वही समस्याओं के निराकरण की बात कहते हुए वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराने की बात ही।
