
मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है, जो रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगी। जिसको सफल बनाने के लिए लाड़कुई ब्लॉक में कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
दरअसल कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही। जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों, घोटालों को जनता को बताया जा रहा है।
वही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रविवार 08 अक्टूबर,2023 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगी। भैरूंदा में कांग्रेस के द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसको कांग्रेस के दिग्गज नेता सम्बोधित करेंगे। जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा ब्लॉक लाड़कुई में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसको अधिक से अधिक सम्मलित होने की अपील की।
वही इस दौरान वरिष कांग्रेस नेता मोहन लाल शर्मा, विक्रम मस्ताल शर्मा, भेरूदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, लाडकुई कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष आशीष ठाकुर, चन्दर मीणा, ब्लॉक संघटन मंत्री हरीश शर्मा, यूवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पटेल, संजय पटेल हबेली, अशोक भाटी, जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र उईके, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, राजाराम मीणा, सेवा दल अध्यक्ष भागीरथ कटारे एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
